मैं तो खुद में ही इतनी मसरूफ़ हूं
कि लोग मेरे पीछे क्या बड़बड़ाते  हैं
इसका मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता Bindu Anurag

मेरे हर एक जिक्र में तो मेरा रब रहता है
चाहे सुख हो या हो दुख मैं उन्हीं की बदौलत यह सांसे ले रही हूं
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लोग क्या सोचते हैं मेरे बारे में
मैं तो बस डूबी हूं मेरे हर एक कर्तव्य में जो मुझे करना है
जो मैंने ठान लिया है ,जो मैंने निश्चित कर लिया है

मैं तो खुद में ही इतनी मसरूफ़ है
कि लोग मेरे पीछे क्या बड़बड़ाते हैं
इसका मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

मैं उस रब की बदौलत ही कुछ करती हूं
मेरे पास जो भी है वह उसकी ही बदौलत है
मुझे इस जीवन से और कुछ नहीं चाहिए
बस जितना ही मेरा जीवन है मैं उन्हीं को समर्पित करती हूं
और मैं सोचती हूं कि मैं तो केवल एक जरिया हूं
वरना मेरा रब ही मेरा पथ दर्शक है. Bindu Anurag
और मेरे हर एक फैसले के पीछे उन्हीं का कोई संकेत है

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
कि लोग मेरे पीछे क्या बड़बड़ाते हैं
क्योंकि मैं तो खुद में ही इतनी मसरूफ़ हूं।
06:03 AM 06/01/22
🙏जय द्वारकाधीश 🙏

-Bindu _Anurag

Hindi Blog by Bindu : 111775649

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now