" आज पंद्राह अगस्त है "
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
वीर शहीदों की याद करो कुरबानी आज पंद्राह अगस्त है ।
आज का दिन जरूर याद आयेगी कहानी आज पंद्राह अगस्त है ।
खून से लथपथ थी काया पर तिरंगा नही छोड़ा ऐसे बढ़ाई शान ;
नदी बनके बहेगा आंखों का पानी आज पंद्राह अगस्त है ।
लाल बाल पाल सुभाष सरदार भगत आजाद और जवाहर गांधी ने ;
आज़ादी लेके रहेंगे दी थी जबानी आज पंद्राह अगस्त है ।
' झंडा ऊंचा रहे हमारा ' और ' जन गण मन ' जैसे देश गान से ;
सलामी देके नाज़ करेगा हर हिंदुस्तानी आज पंद्राह अगस्त है ।
" Bन्दास " है आज हर इंसान नात जात धर्म कर्म के भेद भाव मिटाके ;
उस दिन से सुधर गई है भारतवासी की जिंदगानी आज पंद्राह अगस्त है ।
©✍️ " Bन्दास "
राकेश वी सोलंकी ।