बिना बोले ही जो चेहरा पढ़ लेते हैं
हर मुश्किल में सदा साथ देते हैं.
हो जाते हैं खून के रिश्तों से भी बढ़ कर
जो दोस्त बन कर हर गम बांट लेते हैं.
खुशियाँ भी रहती अधूरी उनके बिना
पार्टी करके धमाचौकड़ी मचाते हैं.
लाते रहते जीवन में बहार खुशियों की
ये दोस्त तो बस जिंदगी बन जाते हैं.
ज़मीला खातून
आप सभी को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें