01/08/2021,
विषय-दोस्ती,
मैं अपने दोस्तों की दोस्ती
पर विश्वास करता हूं,
मैं अपने दोस्तों की दोस्ती
पर श्वास भरता हूं।
💐💐💐💐💐💐
तमन्ना है यही की हरदम
दोस्ती बरक़रार रहें,
जीवन के हर पल बस
दोस्ती मुक्कमल रहें,,,मैं अपने,,,
💐💐💐💐💐💐
लोग कहते हैं कि दोस्ती
बराबर वालों में होती हैं,
जहां दिल मिलता तमन्ना,
दोस्ती वहां रूकती हैं,,,मैं अपने,,
💐💐💐💐💐💐
तो फिर कौन सी बराबरी थी?
कृष्ण-सुदामा की दोस्ती में,
एक था धरती की धूल, फिर,
दूजा संसारका कोहिनूर,मैं,अपने,,
💐💐💐💐💐💐💐💐
दोस्ती न जात देखती है,
नहीं पांत देखती है,
तभी तो राम-सुग्रीव की
दोस्ती इतिहास बनातीं हैं,मैंअपने,
💐💐💐💐💐💐
कुछ भी हो दोस्ती,
जीवन की वो तमन्ना है,
जिससे ये मिल जाय,
उन्हें ये धरती ही जन्नत है,
मैं अपने दोस्तों की दोस्ती
पर विश्वास करता हूं।
💐💐💐💐💐💐💐💐
स्वरचित-डो दमयंती भट्ट।
💐💐 💐💐💐💐💐Happy friendship day
💐💐💐💐💐💐💐💐