शीर्षक: माता-पिता
माता-पिता के त्याग को देखे, कौन
देख लिए तो भी रहेगी, संतान सदा मौन
वक्त का बदला रुप, किसका कौन ?
खुद के लिए जीना, माता-पिता कौन ?
उत्तर बड़ा आसान, जन्म, विधि का विधान
तयः जिम्मेदारियां निभानी, यही एक समाधान
संतान, चाह माता-पिता की, भविष्य निर्माण
वर्तमान में भटक रहे, फिर उनका प्रेम संतान
त्याग सदा रहता महान, न देखे, चाहे संतान
उनके लिए आते, देते जन्म, बन कर भगवान
अस्तित्व पर गौर करते, तो न होते कभी परेशान
न ही कोई कहता, माता-पिता के त्याग, देखे कौन ?
✍️ कमल भंसाली