ऐ जिंदगी तुझे खुश रखने को निभाया
मेरा वो हर किरदार मुझे वापस करदे.
वो मेरे सुनहरे ख्वाब और हसीं लम्हे
मेरी वो अमानत फिर मुझे वापस करदे .
बहुत थक गया हूँ मैं अब तेरे झमेलों से
मेरे हिस्से का प्यार मुझे वापस करदे .
दो पल सुकून से तो जी लूँ मैं जाते जाते
मेरा आखिरी इंतजार मुझ वापस कर दे.
ज़मीला खातून