तरुवर से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है,
जो धूप और छाव में मेरे साथ रहे?
परबत से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है ,
जो मुश्किलोंसे डट कर ऐसे ही खडा रहे?
नदिया से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है ,
जो हरपल आगे बढ़ने की प्रेरना दे?
बादलों से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है,
जो सिर्फ खुशीया बरसाता रहे?
सूरज से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है,
जो कडी धूप जैसे हमको डांँटे ?
चंदा से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है,
जो अंदर से तेरे जेसा ही शीतल हो?
बरसात से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है,
जो प्यार की बारिश में भीगा दे?
खुदा से पूछा क्या तेरे जेसा कोई है,
जो मांगु वो सब हाजिर कर दे?
सब ने कहा उस घर पर जाओ,
तुम्हें जो चाहे वो सब वही मिलेगा।
मेंने वहा जाकर दरवाजा खटखटाया,
और दरवाजे पर मैने मेरे पापा को पाया।। ..RV👑
Happy Father's Day my Hero,my papa❣️