शीर्षक: अंदाज ख्यालों के
मन मीत मीले, जीवन को संगीत मिले
कोई तो हो मेरा , प्रीत का एक दीप जले
दरख्तों के साये में, सिंदूरी शाम जब ढले
वो आये धीमे से, इंतजार को नया नाम मिले
कल की तन्हाइयां, सरगम का साज बने
दिल की हसरतों को में, कोई तस्वीर बने
बेताबियों की मधुशाला में, जाम खाली न मिले
नशा प्रेम का इतना हो, हर कदम वो साथ चले
उनके कंधों पर छितराये केशु, लगे मुझे सलाम करे
अजनबी नैनों से अहसास दे, लगे वो मुझसे प्रेम करे
पगली सी इस चाहत पर, कोई कम ही एतबार करे
बदले अंदाज प्यार के, जरा इस पर भी तो विचार करे
✍️ कमल भंसाली