Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

वर्षा की बूंद


प्रथम दिवस वर्षा की बूंदे , रज का आलिंगन करतीं जब
मिट्टी की सोंधी खुशबू से , मन प्रेम से भर जाता है तब
नवजीवन पाते त्रीण , तरुवर , सरितायें और सरोवर भी
धरती का रूप निखरता है , हरियाली संग सजकर ही
भंवरों की गुनगुन सुनकर के , उपवन के सुमन मुस्काते हैं
देकर मौन निमंत्रण उनको , मस्ती में लहराते हैं
मन हरती वन की सुन्दरता , अद्भुत वनचरों की लीला है
आबाद रहे इनकी दुनिया , जंगल इनसे ही सजीला है
वन , उपवन , नदिया , पर्वत , हैं धरती के श्रृंगार सभी
नई नवेली दुल्हन सी , ना उजड़े इसकी मांग कभी
इसकी सुन्दरता बनी रहे , ना इसका कोई शानी हो
इसके दम पर ही जीवन है , ना अपनी ख़तम कहानी हो

**********

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111719073
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now