Hindi Quote in Questions by Sweety Sharma

Questions quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Jwaan V/S Kissan
एक समय पर जय जवान जय किसान कहा करते थे ,
और एक आज का दिन है जहां जवान versus किसान हैं ।
कोई अपने हक के लिए लड़ रहा है तो कोई अपनी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्ध है ।
हमेशा धैर्य से काम नहीं बनता , अपने हक के लिए लड़ना भी पड़ता है ।
और जब धैर्य टूटता है तो नतीज़ा कुछ ऐसा होता है ।
ये देश का किसान है जो बोलने से ज्यादा करके दिखाने पर भरोसा रखता है ।
गलती तो उनकी भी नहीं है जो सुरक्षा के नज़रिए से किसानों को रोकने कि हर मुमकिन कोशिश में लगा है ।
कभी पिट रहा है , तो कभी पीट रहा है ।
भरी सर्दी में बैठे किसानों को कभी सहयोग ना करने वाले भी , आज इन्हें असभ्य , समाज विरोधी बताते है ।
और देखा जाए तो , ये तो हमारे देश की परम्परा है ,
पहले परदे के पीछे बैठ कर सब देखो और बाद में ताने कसो ।
गलत कौन है और सही कोन
कहना मुश्किल है ।
पर एक तरफा होकर सोचना
क्या ये सही है ?

Hindi Questions by Sweety Sharma : 111650754
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now