सुख हो या दुःख
जीवन की धार को बहने दो
प्यार मे कभी
दिल की तार को छिडने दो
सुख की किमत समझने
दुखो की मार को सहने दो
जीत हर बार जरुरी नही
कभी हार का भी अनुभव लो
सब कुछ कोई न समझे
समझ के पार कभी सोच लो
हर घडी बदल रही है दुनिया
संसार का यही है सार जान लो
#सार