#कला
एक जीवन के साथ लंबे समय तक कतई नहीं रह सकता. अगर रहने लगु तो शायद मै उस जीवन से बोर हो जाऊंगा या जीवन मुझसे. जीवन में तभी आनंद आएगा जब वह बदलता रहेगा. मै जिस जीवन को जीना पसंद करता हूं वास्तव में वह भीतर से खाली होता है. अक्सर मुझे चलते-चलते अपना नया जीवन मिलता है मैं तुरंत उसे भीतर खाली पड़ी जगह में शामिल कर देता हूं. लंबा वक्त बीत जाने के बाद उस जीवन को एक संबध के रूप में याद करता हूं. की तुम और मैं एक समय तक साथ थे. हमने साथ मिलकर एक अच्छा वक्त साथ बिताया था. इस लॉकडाउन में जल्दी उठकर सुबह का जीवन देखना फिर दोपहर रूम में घंटो बैठकर चलते हुए पंखे को देखना और शाम को सूर्य की अंतिम रोशनी में शामिल होना फिर रात तो एक संबध की तरह है जिसका आना और जाना मुझे कभी याद ही नहीं रहा. यह सारा कुछ मेरे लिए एक जीवन में ढ़ेर सारा जीवन जीने की तरह है. यह मेरा वर्तमान जीवन है जो कभी भविष्य तक साथ नहीं रहेगा. इससे भी एक दिन ऊब जाऊंगा फिर नया जीवन तैयार करूँगा. लेकिन तब-तक इसे सिद्धत से जीते रहना चाहता हूं. ❤️🖤