आम नागरिक एवं व्यापारियों की व्यापारी भाइयों की चिंता:
Lockdown 2 Ka Faisla लॉकडाउन 2 का यह फैसला ०३ मई कितना आम पब्लिक के हित और अनहित में रहेगा... एक सरसरी नजर डालते हैं.. कोरोना के चलतेआम आदमी/व्यापारी वर्ग का क्या होगा? आम आदमी और व्यापारी के साथ क्या होने वाला है ? ब्रह्मदत्त
कैरोना महामारी के चलते सरकार सभी माल , सभी दुकानें, सभी व्यापारिक संस्थान लगभग 15 अप्रैल से 03 मई तक बंद करने से क्या प्रभाव पड़ेगा ...
लॉक डाउन की पहल ...समस्त समाज को। बचाव के लिए अच्छा कदम है पर एक दूसरा पहलू भी है जिस पर न हमनें विचार किया न ही सरकार ने 🙏🏻🙏🏻
अब सवालों की लंबी कतार संपूर्ण समाज एवं सरकार से पूछ रही है
1) व्यापारी या आम दुकानदार का किराया कहाँ से निकालेगा ?
2) आम आदमी अथवा व्यापारी बैंक को देने वाली किश्तें कहाँ से निकालेगा ?
3) आम आदमी अथवा व्यापारी कर्मचारियों की तनख़्वाह कैसे निकालेगा ?
4) आम आदमी अथवा व्यापारी का व्यापारिक लेन देन लगभग बंद हो चुका है वह ऐसे में पिछली पेमेंट और अगला तैयार किया माल कहाँ निकालेगा?
4) कुछ व्यापारियों का कच्चा माल लगभग एक महीने में ख़राब हो चुका होगा इसकी भरपाई कैसे करेगा ?
5) स्कूलों में बच्चों की फीसें, ड्रेस, किताबें सब खर्च अप्रैल में हैं व्यापारी कहाँ से निकालेगा ?
6) अगर किसी व्यापारी का कार लोन है तो किश्त कहाँ से देगा ?
7) किसी भी आम आदमी /व्यापारी की घर की किश्त है तो कहाँ से देगा ?
8)आम आदमी/व्यापारी बिजली का बिल कहाँ से भरेगा ?
9) व्यापारी GST की रिटर्न कहाँ से भरेगा?
क्या सरकार को नही चाहिए कि ऐसा इंतज़ाम कर दें कि अप्रैल और मई में होने वाले खर्च और बैंक की किश्तें और सभी लेन देन इत्यादि अप्रैल मई माह में न लिए जांए और एक महीना आगे कर दी जाएँ
जिससे व्यापारी अथवा आम आदमी को कुछ राहत मिले
सरकार द्वारा लिए जाने वाले टैक्स इत्यादि भी एक महीना क्यूं न माफ़ किए जाएँ
आपसे निवेदन है कि इस संदेश को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करके सरकार के कानों तक पहुचांने में मदद करें ताकि व्यापारी और मध्यम वर्ग के सभी परिवार भी इस महामारी से अच्छे से बिना नुक़सान लड़ सके... सर्व समाज हिताय् ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ 🙏🏻🙏🏻