💐💐💐रात💐💐💐
तू अगर कहे,
तो चाँद तारों के तले
एक हंसीं रात सजाते हैं
कुछ ख्वाब तुम बुनना
कुछ हम सजाते हैं
सारी रात बांहों के साये में
हम बिताते हैं
सारी बातें ,सारे राज
चलो एक दूसरे को बताते हैं
रह न जाये कुछ भी बाकी
कहने और सुनने को
एक ऐसी रात बुलाते हैं
बैठ कर साथ - साथ
अरमानों के झूले पर
एक अजनबी से
हम सफर बन जाते हैं