#विविधता में एकता को प्यारे भूल न जाना ।
गोली खा के सोये, जालियाँ बाग़ में हम,
सुनी पड़ी कब्र पर, दिया जलाके जाना ।
#विविधता में एकता को प्यारे...
हिन्दुओ ओर मुस्लिमो की आज होती है होली,
बहते एक रंगमें दामन भिगोके जाना,
#विविधता में एकता को प्यारे...
कुछ जेल में पड़े है, कुछ कब्र में गड़े है,
दो बूंद आंसू उनपर, प्यारे बहाके जाना,
#विविधता में एकता को प्यारे भूल न जाना ।