नहीं मूल्य
इन हवाओं का ,आकाश का
उस रवि का, प्रकाश का
इन बादलों का, रिमझिम पानी का
इस मिट्टी का, हरियाली का
इन नदियों का, पहाड़ों का
उस चंदा का, जगमग तारों का
इन पंछियों का, कलरव का
कुदरत ने बांटे ये तोहफ़े मुफ्त
नहीं है कोई मोल इनका
ये हैं अमूल्य
जीवन के लिए, जीने के लिए
#मूल्य