नष्ट हो रही संस्कृति ,विरासत
इसको हमें बचाना होगा।।
छरण हो रहे मूल्यों में
संस्कृति का बीज रोपना होगा।।
आने वाली पीढ़ी को हमें
रिश्तों का महत्व बताना होगा।।
पर उनको सिखलाने से पहले
हमको आदर्श होना होगा।।
मूल्य हमारे हैं पहचान हमारी
इनको हमें बचाना होगा।।
©निमिषा