Hindi Quote in Poem by Brijesh Shanischara

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

नजर को नजर की नजर ना लगे |
दोनों ही काला टीका लगाने लगे ||
आपको देखा है बस उस नजर से |
इस नजर से आपको नजर ना लगे ||

नजर मिलाते ही उनकी नजर झुक गयी |
झुकते ही नजर बात कुछ आगे बढ गयी ||
बात इतनी बढ़ चुकी थी अब दोनों की |
सबकी नजरे हमारे ऊपर ही उठ गयी ||

नजर ने नजर को इशारा कर दिया |
दोनों ने मिलने का वादा कर दिया ||
मिल न सके वे दोनों वादा करने पर ||
किसी ने नजर को था कैद कर दिया ||

जब नजरों से नजरों की बात होने लगी |
दोस्ती दोनों की इस कदर बढ़ने लगी |
चाँद के बहाने दोनों छत पर मिलने लगे ||
इस तरह प्यार की पींग आगे बढने लगी ||

- आर के रस्तोगी

Hindi Poem by Brijesh Shanischara : 111392411
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now