My Meaningful Poem ..!!!
निष्क्रियता का भी अपना
एक वजूद होता है यारों
हर वक्त की व्यस्तता
इन्सान को तोड़ देती है
सक्रियता अतिशयोक्ति
की सीमाएँ पार कर तोड़े
प्रभुजी की बनाए ऋतुचक्र
पर्यावरण को किया विध्वंस
अणु-परमाणु बम से शक्ति
प्रचार कर किया प्रहार-नाश
मासूम-सी बच्चियों से घिनौनी
बदक़िस्मती ख़ून-रेंजी सर्वनाश
बेफ़िक्री बेफ़ाम वाहनों की गति
ले जाती अनगिनत मासूम जान
घोर कलियुगी जानलेवा कातिल
सक्रियता से बेहतर निष्क्रियता ही
बाक़ी सच ही कहा प्रभु जो करते
बस अच्छा ही करते हैं छोटी सोच
हमारी सोचती प्रभु ग़लत किए पर
वक़्त आने पर बंदा क़ायल होता हैं
यह सच है उसके दरबार में देर है
पर अँधेर नहीं सँभला जो हँसता है
नही सँभला जो खा के ठोकर वक़्त
की सँभलता प्रभु चरण फिर पड़ता
✍️🥀🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🥀✍️