तुम आते ही मुझ पर कुछ यूँ बरस पड़े ।
और बताया भी नहीं इसमें मेरी खता क्या है ?
हम तो थामे बैठे थे बस तेरा ही दामन ,
अब तू बता दे मेरे दिल पर तेरी रजा क्या है ?
तेरे नाम से ही बदनाम हुये इस जमाने में,
मेरी मुहब्बत पर तेरी बेरुखी , उफ ये माजरा क्या है ?
तूने अपनी निगहबानी से जो दूर कर दिया मुझको,
#सवाल फ़कत सिर्फ इतना शोभा, कि इसमें मेरी खता क्या है ?
💐💐💐