My Meaningful Poem ....!!!!
आपका हँसता हुआ चेहरा बेशक
हर सिम्त आपकी शान बढ़ाता है
मगर
आपका हँस कर किया हुआ कार्य
आपकी शान-ओ-पहचान बढ़ाता है
कौन कहता है कि मिट्टीसे बना इंसान
जहाँ में आता तो खाली हाथ आता है
और जहाँ से जाता खाली हाथ जाता है
यह मान्यता तो हरगिज़ सही नहीं है
यारों इन्सान आता भाग्य लेकर आता है
और जहाँ से जाता तो अपने किए हुए
कर्म की करनी यहाँ से लेकर जाता है
महान प्रभुजी की भी गिनती निराली हैं
बूरे को बेशक दोनों हाथों से लुटाते हैं
ओर अच्छों की हर पल कसौटी लेते हैं
ता कि पारस पर घिस सोना बन सकें।
✍️🥀🌺🌲🌹🖊🖊🌹🌲🌺🥀✍️