तेरा साथ है तो सुहाना है यह सफर
शायद तेरे साथ की वजह से लगे हमें जीवन सुंदर
तेरी खामोशियां भी मुझे कितना कुछ सिखा जाती है
तेरा यह कहना मैं हूं ना उससे तो जीने का हौसला मिल जाता है
तेरी हर बात को याद रखती हूं
कभी-कभी बेवजह तुझसे नाराज भी हो जाती हूं
क्योंकि तु मनाने आएगा इस आस में ....
बिंदु अनुराग