इस सफर को यूँ ही गुजरने दो
दो दिलों को और पास आने दो
बातों के सिलसिले को ना थमने दो
एक-दूसरेके बारे में थोड़ा और जानने दो
प्यार के पल को थोड़ा और उपजने दो ।
इस सफर को यूँ ही गुजरने दो
क्या हुआ जो हमारे रास्ते अलग हुए
मुझे विश्वास है अपने प्यार पर
तोड़कर सारी रुकावटों को
एक कर देगी हमारे दो रास्तों को
बस विश्वास करो इस प्यार पर ।
इस सफर को यूँ ही गुजरने दो
दो दिलों को और पास आने दो ।
कल्याण सिंह ??