गुड़िया के साथ मासूमियत से खेलता है बेटा,
कभी नटखट कभी शैतान सा होता है बेटा।
माँ बाप की आखों का तारा होता है बेटा,
माँ बाप से अपनी हर ज़िद मनवाता है बेटा।
माँ का लाडला दुलारा होता है बेटा,
बाप के ज़िन्दगी की परछाई होता है बेटा।
शादी कर गुड़िया सी बहू लाता है बेटा,
बाद में जोरू का गुलाम बन जाता है बेटा।
कहता है "पागल" दुआ में मांगो बेटा,
माँ बाप के जीवन में श्रवण सा होता है बेटा।
✍?"पागल"✍?