पुलवामा में हमला एक सोची समझी साजिश है,
पाकिस्तान की कश्मीर के लिए नाकाम कोशिश है।
देश का जवान ऐसा आतंक कबतक सहता रहेगा,
कबतक शहादत पर सियासत होगी ये खलिश है।
भारत सरकार की अलग सोच का ही नतीजा है,
आज हर जगह आतंकी पाकिस्तान पर बंदिश है।
आतंकवाद पर आम जनता की गर्मी तो कुछ नही,
अपने साथी को खोया उनमे अलग ही तपिश है।
अब की बार पाकिस्तान में दहशत का माहौल है,
"पागल" अब की बार उनके सितारा-ए-गर्दिश है।
✍?"पागल"✍?
साजिश - षडयंत्र
कोशिश - प्रयास
खलिश - पीड़ा / चिंता
बंदिश - बंधन / रुकावट
तपिश - गर्मी / ताप
गर्दिश - संकट / मुश्किल