मुझे जल्द बड़ा होना है,
मुझे बच्चा नही रहना है,
छोटी की किताबें खरीदनी है,
माँ की दवाइयां लानी है,इसलिए
मुझे जल्द बड़ा होना है,
बापू तो चल बसे जल्दबाज़ी में,
मुझे उनकी जगह लेनी है, इसलिए
मूझे जल्द बड़ा होना है,
गाड़ियों में से फेंकी चवनी ,
नही उठानी है,
अपनी चवनी खुद कमानी है, इसलिए
मुझे जल्द बड़ा होना है,
किसी खास दिन पर ही मिलते है,
यहां भीख में उपहार,
उपहार नही मुझे इज्जत कमानी है,
इसीलिए मुजे जल्द बड़ा होना है,
मुझे बच्चा नही रहना है।।।
बचपन हर बच्चे का हक है,
Happy children's day....