#LoveYouMummy
ढूँढा तुम्हे सुबह फुलों में, ओस से लिपटे पत्तों में, झाँक लिया एक बार चिडीया के घोंसले में भी..!
फेर कर देखा ऊँगलीयों से, उगी नर्म घास में, पुछना चाहा पता तुम्हारा किट पतंगे से भी..!!
सुँघना चाहा बंद कर आँखें, सर्द हवा के झोंको में,
गंध तुम्हारी पा सकु तो पकड लुँगा आँचल भी..!
छत पर उकडू बैठा ढूँढा तुमको शाम को नभ में, पुछ बैठा पता तुम्हारा लौट रहे पँछीओं से भी..!!
न जाने क्यों लगी है, एक ही आस मेरे मन में,
जाना खोकर भी तुमको ढूँढ ही लुँगा अम्मी..!
लव यू मम्मी, लव यू मम्मी..!!