मेरी नवीनतम हास्य रचना जिसम मैंनेें कुछ अलग प्रयोग करने का प्रयास किया है । उम्मीद करता हूँ आप सभी को पसंद आएगी और आप सब उस प्रयोग को भी स्पष्ट देख पाएंगे ।
#(गूगल जी ढूंढ़ना)
जिसका वजूद खो गया गूगल जी ढूंढना ,
क्या आदमी है आदमी ,
गूगल जी ढूंढना ।
जिसका ……-2
मेकअप के पीछे कौन है
गूगल जी ढूंढना ।
ओ कृष्ण है कि राधिका गूगल जी ढूंढना ।
जिसका ……-2
ये उम्र का असर है कि ब्लीचिंग का रिऐक्शन ।
क्या वाकई बुजुर्ग है ?
गूगल जी ढूंढना ।
बालों का रंग देख के हैरान बहुत हूँ ,
असली है कौन रंग ,
ये गूगल जी ढूंढना ।