तुम और मैं

मैं अपनी महानता के साथ पड़ा था,
तुम अपनी महानता के साथ पड़े थे,
यह तीसरा कौन है?
जो हमारी महानता पर दिया जला,
अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।

मैं अपनी कमियों के साथ पड़ा था,
तुम अपनी कमियों के साथ पड़े थे,
यह तीसरा कौन है?
जो हमारी कमियों को उजागर कर,
अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।

***महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111040753

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now