Hindi Quote in Shayri by Manish Gode

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav
मिलना - बिछड़ना

वह मिलना, मिलना भी क्या...
जिसमे बिछड़ने का दुःख ना हो..!
वह बिछड़ना, बिछड़ना भी क्या...
जिसमे मिलने का सुख ना हो..!!
वह चलना, चलना भी क्या...
जिसमे रुकने का भास ना हो..!
वह रुकना, रुकना भी क्या...
जिसमे चलने का आभास ना हो..!!
वह अंधकार, अंधकार भी क्या...
जिसमे प्रकाश का आवेश ना हो..!
वह प्रकाश, प्रकाश भी क्या...
जिसमे अंधकार का समावेश ना हो..!!
वह रूह, रूह भी क्या...
जिसपे बदन का आवरण ना हो..!
वह बदन, बदन भी क्या...
जिससे रूह का निरावरण ना हो..!!

Hindi Shayri by Manish Gode : 111031534
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now