दुख  मीठे हो गये हैं
फल उन पर बहुत लगे हैं,
उदास दिन हँसने लगे हैं,
विहग से उड़ने लगे हैं?

सुख सारे बदल गये हैं,
फूल उन पर बहुत खिले हैं,
प्यास खेत की बुझ गयी है
सुगंध उसमें अथाह उड़ी है।

आकाश सारा विस्तार में है
पृथ्वी कितने रूप में है!
भूख मीठी हो गयी है,
पेट में वह घुल गयी है।

*** महेश रौतेला

Hindi Shayri by महेश रौतेला : 111030396

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now