Hindi Quote in Story by Mubashshir Ansari

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#MeraKrishna

कृष्ण मेरे लिए कोई नाम या व्यक्ति मात्र नहीं है। कृष्ण मेरे लिए एक भावना, एक एहसास है, जो हद से ज़्यादा आनंददाई है। एक ताल और लय से भरपूर सरगम है कृष्ण, कृष्ण एक ध्वनि है, जो अंतर आत्मा तक स्पर्षती है। जो उत्कृष्ट है वो कृष्ण है। सारे तत्व में जो सबसे श्रेष्ठ है, खामी रहित है, उसे हम ईश्वर कहते है। और जो श्रेष्ठ है वो सभी अवतार में पूजनीय है पर ईश्वर के सारे अवतार में यदि कोई अवतार सबसे विशाल है तो वो कृष्ण है। कृष्ण सब कर सकते हैं, वो धर्मा कर सकते हैं, धर्म की स्थापना के लिए अधर्मी के साथ अधर्म भी उतनी ही कुशलता से कर सकते हैं। वो सत्य की स्थापना करते है और सत्य लिए असत्य के मार्ग पर भी यदि चलना पड़े तो वे विचलित नहीं होते। कृष्ण वो मानव अवतार हैं जिनके लिए मानव देह की कोई मर्यादा, सीमा या बंधन आदे नहीं आती।

जय रणछोड़।

Hindi Story by Mubashshir Ansari : 111028450
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now