Quotes by Ajay Gupta in Bitesapp read free

Ajay Gupta

Ajay Gupta

@ajaygnisgmailcom
(29.2k)

शीर्षक: रिश्तों के कहर
---------------------
एहसासों का लावा
दिल के ज्वालामुखी से होकर
बस फटने को है।
बचना
जल न जाना तुम।।

अश्कों का ज्वार
आँखों के समन्दर से होकर
उमड़ने को है।
देखो
बह न जाना तुम।।

भावों के अंधड़
सांसों के रास्ते निकलकर
चलने को हैं।
जमना
उड़ न जाना तुम।।

ग़मों के बादल
मन में घने भरने को हैं।
सोचो
घिर न जाना तुम।।

रिश्तों की बिसात
यहां बिखरने को है।
संभलो
बिखर न जाना तुम।।

#Kavyotsav

Read More

राम नाम से कीमती, होता यौवन रूप

तुम ना मानो ना सही, माने मगर 'अनूप'

??????

#अजेय
#BiggBoss12
#AnoopJalota #JasleenMatharu

जीना सिखाया आपने बढ़ना सिखाया आपने
तरक्कियों की सीढ़ीयाँ चढ़ना सिखाया आपने।

क्या पता कितने दियों में रोशनी भर रक्खी है
और उनमें लौ भरी, खुद को जलाया आपने।

आप का दर्ज़ा कहाँ कम है हमें भगवान से,
कच्चे ढेले को पकी मूरत बनाया आपने

आज दुनिया में हुआ है गर हमारा नाम जो
मान के उस पद पे टीचर है बिठाया आपने

आपसे ही सीखा है मज़बूत रहना हर कदम
ज़िन्दगी की राह में चलना सिखाया आपने।

Read More

मुझे दरकार थी तेरी नज़र की

किए जाता है अनदेखा मगर तू

मुझे तो साथ चलना था तेरे ही

अकेले ही चला जाता मगर तू

तमन्ना है, तमन्ना है ये मेरी

नही है और कुछ चाहा, मगर तू।।
   

Read More


कर्मपथ पर जो बढ़ता है, 
कर्मफल को भूल कर। 
उसके जीवन-रथ की बागडोर, 
थाम लेता है, 
उसका सारथी बनकर, मेरा कृष्णा। 

स्त्रीत्व का रक्षक बनता, 
कभी चीर बढ़ाकर। 
आस्था का पोषक बनता, 
विष का अमृत बनाकर। 
सम्मान का सूचक बनता, 
विधवाओं को अपना कर, मेरा कृष्णा। 

राजसिंहासन पर बिठाता, 
एक अकिंचन को। 
करता है सेवन छिलकों का, 
एक दासीपुत्र के घर। 
अपना लेता है रसखान को, 
सब भेदभाव मिटा कर, मेरा कृष्णा। 

जीवन-आनंद सिखाता है। 
कभी बंसी की धुन सुनाकर 
कभी गीता के श्लोक बताकर, 
हर हृदय में बसता है, 
कभी रास रचा कर, मेरा कृष्णा। 

Read More

click here now 

amazon.in/dp/B07F5N3NBB

avail benefits of discount and free shipping.
A poetry collection apppreciated and acknowledged by Haryana Sahity Akadmi.


मेरा नवीनतम काव्य संग्रह रंगोली (पेपरबैक, 152 पृष्ठ, 10 खण्ड, 85 कवितायेँ) जिसे हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा चयनित भी किया गया है; को प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें. amazon.in/dp/B07F5N3NBB "> amazon.in/dp/B07F5N3NBB
पुस्तक को विभिन्न मंचों से बेहतरीन समीक्षाएं प्राप्त हो रही हैं.

amazon.in/dp/B07F5N3NBB "> amazon.in/dp/B07F5N3NBB

Read More