मां सरस्वती वंदना

हे मां सरस्वती तुम्हें प्रणाम है। तेरे चरणों में सारे तीर्थ धाम हैं। मेरा जीवन हे मां सरस्वती तेरे नाम है।
हे मां सरस्वती तुम्हें बारंबार कोटि-कोटि प्रणाम है।
जय हो जय हो जय हो हे मां शारदे।

विद्या धन रत्न का वरदान दो हे मां शारदे।
विद्या धन से विभूषित कर दे हे मां शारदे।
विद्या धन से परिपूर्ण हो जाएं हे मां शारदे।
विद्या का ज्ञान बांटते रहें हे मां शारदे।
जय हे मां विद्या दायिनी हे मां शारदे।

विद्या पाकर पाएं हम जग में मान सम्मान
हे मां शारदे।
विद्या का ज्ञान पाकर बन जाते हैं हम सब महान
हे मां शारदे।
विद्या को विस्तार दो हे मां शारदे।
विद्या को आशीर्वाद दो हे मां शारदे।
जय जय हे मां शारदे।

तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां शारदे।
तेरे चरणों में जयकारे लगाएं हे मां शारदे।
फल फूल और प्रसाद चढ़ाएं हे मां शारदे।
धूप दीप और नैवेद्य अर्पित करें हे मां शारदे।
भूल चूक माफ करो हे मां शारदे।
कृपा करो हे मां शारदे।
कोटि-कोटि प्रणाम है हे मां शारदे।
जय जय हे मां शारदे।
- Anita Sinha

Hindi Religious by Anita Sinha : 111946432
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now