Hindi Quote in Shayri by Manoj kumar shukla

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हे राम अयोध्या गई बदल.....

हे राम अयोध्या गई बदल।
रावण की संस्कृति हुई सफल।।

जिसने सरयू तट सजा दिया,
पीड़ा उसकी क्यों बढ़ी सकल।

बाबर ने घर विध्वंस किया,
वर्षों तक सोई रही अकल।

सड़कें बदलीं सीरत बदली,
फिर प्राण प्रतिष्ठा हुई अटल ।

भक्तों पर गोली चलवाई,
सत्ता में उसकी हुई दखल।

असली-नकली का खेल चला,
आ बैठा फिर प्रतिपक्ष बगल।

लगता सुसंस्कृति खतम हुई,
दशकंधर की दिख रही शकल।

मनोजकुमार शुक्ल मनोज
17/7/24

Hindi Shayri by Manoj kumar shukla : 111941834
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now