🙏🏼 मातृभाषा हिंदी 🙏🏼
मां भारती के मस्तक पर,
लगी हुई है प्यारी बिंदी।
सारे जहां में भारतवर्ष को,
गौरान्वित करती भाषा हिंदी।।
हिंदुस्तान में कई भाषाएं है,
उनमें सबसे सरल भाषा है हिंदी।
सभी अलंकारों से सुशोभित,
रस और भावों को दर्शाती हिंदी।।
हिंदी भाषा की सारी भाषाओं में,
अपनी अलग ही एक पहचान है।
देश और विदेशों में भी,
हिंदी भाषा का मान सम्मान है।।
खुशी मिलती है हम लोगों को,
कि हम सब हिंदी भाषी है।
इस पावन भूमि में जन्म लिया है,
गर्व से कहो हम भारतवासी है।।
किरन झा मिश्री
ग्वालियर मध्य प्रदेश
-किरन झा मिश्री