कौन कहता है कि दूरियां बढ़ने से रिश्ते कमजोर होने लगते है।
कोशिश दोनों तरफ से बराबर हो तो रिश्ते अपने लगने लगते है।
अपने परिवार से हम थोड़े दूर रहते है।
लेकिन फिर भी वो हमारे दिल के करीब रहते है।।
सुख-दुख में हम एक-दूसरे के साथ रहते है।
दूर होके भी हम साथ साथ रहेते है।।
दोस्त मेरे कम है,बात उनसे होती अब थोड़ी कम है।
उनसे दूर मेरी आँखें थोड़ी नम है,दूर रहकर भी वो खुश है ये जानकर बात ना होने पर भी उनसे नाराजगी थोड़ी कम है।।
बात अब उनसे कम होती है,फिर भी हररोज मेरे घर पे बातों में उनकी बात होती है।
दूर रहेने के बावजूद हमारी ड़ोर दोस्ती से बंधी हुई रहती है।।
विदेश में मेरे अपने रहेते है,मिलने को भी हम उनसे तरसते रहेते है।
देश बदलने पर भी वो दिल के पास रहेते है,समय मिलने पर हम vedio call पे साथ रहेते है।।
कौन कहता है कि दूरियां बढ़ने से रिश्ते कमजोर हो जाते है।
कोशिश दोनों तरफ से बराबर हो तो रिश्ते अपने लगने लगते है।।
-Priyanka Patel