मां
मां तुम हो तो सारे रिश्ते हैं।
मां तुम नहीं तो रिश्ते झूठे हैं।
मां मेरी तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए तो कल्याण हो जाए।
मां के चरणों में ही सारे तीर्थ धाम हैं।
मां तो है महान जग में मां है महान।
मां की निराली शान है।
मां तो है महान।
मां के चरणों में ही दुनिया जहान।
मां परिवार को जोड़कर रखती है।
मां जीवन का आधार है।
मां का साया हो तो जीना
आसान है।
मां वीराने में बहार है।
मां जीवन में हर्षोल्लास है।
मां तुम शीतल छाया हो।
मां जीवन में बसंत है।
मां है तो सुख अनंत है।
मां का आंचल स्नेह सिंचित होता है।
मां का सहारा दृढ़ स्तम्भ है।
मां जीवन में अवलंब है।
मां को शत-शत प्रणाम।
-Anita Sinha