#वसंत_पंचमी_2021
बसंत पंचमी का महत्व धार्मिक दृष्टि के साथ प्राकृतिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है। हमारे भारतीय पंचांग में छह ऋतुएं होती हैं और इनमें वसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है।
वसंत को फूलों के खिलने का त्योहार भी कहा जाता है। सर्दी के ठंडे मौसम के बाद प्रकृति की छटा देखते ही बनती है और प्रकृति जहां तहां सरसों के पीले फूलों, वृक्षों पर आए अलग-अलग रंगो के फूलों और चारों तरफ हरियाली भरे वातावरण के बीच इस मौसम को खुशनुमा बना देती है। मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों में भी नई चेतना का संचार होता है। और इस तरह ये ऋतु हर किसी के लिये ख़ास बन जाती है।. . .
प्रकृति के इस अनोखे पर्व पर #माँ_सरस्वती आप सभी के जीवन में अज्ञानता का अंधकार दूर करते हुये ज्ञान के प्रकाश का संचार करें, इसी कामना के साथ वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं. . .

💐💐🌿🌿🌻🌻🌻🌻🌿🌿💐 💐

//वीर//

Hindi Religious by VIRENDER  VEER  MEHTA : 111662015

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now