Hindi Quote in Poem by Jatin Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक दीप जला था मौन रात में,
न मंच था, न कोई शोर।
बस “राष्ट्र प्रथम” का प्रण लिए,
संघ चला — निडर, निष्ठ और कठोर।। 1

शाखा की मिट्टी, लाठी की सीख,
प्रार्थना में पलता विश्वास।
व्यक्ति गढ़ा, चरित्र बना,
यहीं से जागा राष्ट्र-प्रकाश।। 2

न सत्ता चाही, न सिंहासन,
न यश का कोई व्यापार।
जहाँ संकट आया सबसे पहले,
संघ बना जनता की ढाल-दीवार।। 3

सीमा पर वीर, गाँव में शिक्षक,
नगर-नगर सेवक रूप।
हर वेश में एक ही संकल्प,
भारत माता का दिव्य स्वरूप।। 4

आंधियाँ आईं, प्रतिबंध लगे,
कलंक, कारागार, प्रहार।
पर सत्य झुका नहीं एक क्षण,
संघ चला — और हुआ और अपार।। 5

यह सौ वर्ष नहीं, यह संकल्प है,
पीढ़ी-दर-पीढ़ी ज्वाला जीवित।
जहाँ “मैं” गलकर “हम” बनता,
वहीं राष्ट्र होता है निर्मित।। 6

अब अगली शताब्दी पुकार रही,
युवक, उठो — यह समय तुम्हारा।
संघ नहीं केवल इतिहास है,
संघ ही भारत का भविष्य सारा।। 7

– ©️जतिन त्यागी (राष्ट्रदीप)

Hindi Poem by Jatin Tyagi : 112009976
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now