Quotes by Tara Gupta in Bitesapp read free

Tara Gupta

Tara Gupta Matrubharti Verified

@taragupta
(57)

देख लो भर नयन एक नजर ही सही ।
मौन संवाद से ही दिल सम्भल जायेगा।
नजर नजर से जो बातें हो जाएंगी
प्रेम एहसास से भी मन पिघल जाएगा।।

-Tara Gupta

Read More

हिचकियों से मानते हैं याद कर रहा है कोई ।
मैंने याद किया जब भी किसी को रात भर नहीं सोई।।

-Tara Gupta

एक नशा सा जेहन में
उतर जाएगा।
तेरे मुस्कुराने से दिल ये बहल जाएगा ।
सांस के तार से हृदय साज बज जाएगा।
एक एहसास ही से जीवन संवर जाएगा।।




जाएगा

-Tara Gupta

Read More

बिना कहे संवाद
होने लगे
ओंठ मुसकाए, पलकें झुकने लगे
गीत संगीत सी प्रिये
रवानी बनो
ये सरगम सा जीवन
संवर जाएगा।।

-Tara Gupta

Read More

मन बावरा ढूंढ रहा, केवल तेरी
एक झलक।
चुपके चुपके तकती हूं, झपकूं नहीं
कभी पलक। मुंदी हुई आंखों में,
जगीहुई ,
मन में जो आस।
तृप्ति की दो बूंदों से
बुझ जाएगी
मन की प्यास।

-Tara Gupta

Read More

नैनों से खींच कर तस्वीर दिल में छुपा ली मैंने ।
नजर न लग जाए इसलिए जहन में बसा ली मैंने

-Tara Gupta

बहते आंसू दिल का दर्द बयां करते हैं,
दर्द बहुत टीसते हैं,
बहते ही अच्छे लगते हैं।।

-Tara Gupta

रात-रात अध खुले नयन
मेरी नींदे हैं, हर लेतीं
सुधियों ने आ किया बसेरा
बाट निहारूँ सुबहो शाम,
तुम कहते हम दूर नही ।।

-Tara Gupta

Read More

सदा कहते थे हम मजबूर हैं।
न चाहते हुए भी हम दूर हैं
चुरा के मेरा दिल
मेरी धडकन
कह रहे हैं बेकसूर हूँ मैं ।।

-Tara Gupta

Read More

हृदयांगन में प्रणय पुष्प की इठलाती सी बेल फली
अधरों पर नाम हठिला तेरा तेरी खुशबू मन में आन बसी।।

-Tara Gupta