Quotes by Radhika in Bitesapp read free

Radhika

Radhika

@storybug
(1.9k)

चलों ग़मो का महफ़िल सजाते हैं,
दिल को जो दे जाएं सुकून ,
कुछ ऐसा सुनाते हैं।
तेरी यादों ने जीना मुश्किल कर दिया,
चलों इन यादों को सीने में लगाते हैं।
मखमली सी धूप में लिपटी हुई,
जब आई थी मेरे ख्यालों में,
चलों तुम्हारे ख्यालों को पलकों पर बैठाते हैं।
- Radhika

Read More

"अलविदा"

तेरी यादों का असर रह गया है मेरे दिल में,
तेरी बातों का असर रह गया है मेरे दिल में।
तुम चलें गये छोड़कर मुझे,
तेरी गम का असर रह गया है मेरे दिल में।
तुमसे शिकायत भी कैसे करूं,
एक दिन जाना तो सबको है।
चलों अभी नहीं सही,
लेकिन जाना एक दिन हमको भी है।
तुम्हारी तरह हम भी आंखों में आंसू दे जाएंगे,
जब तन्हाई में बैठे तो बहुत याद आएंगे।
कहते हैं मिलते हैं वो लोग आसमानों पर,
पर जो छोड़ कर चलें जाते हैं,
लेकर के अगला जन्म वापस धरती पर आते हैं।
खैर अगला जन्म तो अगला जन्म हैं,
यह सब तो ईश्वर की रहमो- करम है।
छोड़ो बातों को तुमसे अलविदा न कह सकीं,
चलों आज तुमको अलविदा कह देती हूं।
हमने साथ कई वक्त गुजारे,
उस पल को एक किताब कर देती हूं।
हां, मां बहुत रोती है तुम्हारे बिना,
पापा अब उदास रहते हैं तुम्हारे बिना।
भाईयों ने अब मुझे परेशान करना छोड़ दिया है,
क्योंकि सब अधूरा सा लगता है तुम्हारे बिना।
हां खुद को अब अकेला कर दिया है मैंने,
तुम्हारे जैसा दोस्त भी तो नहीं है मेरे दिल में।
मुझे अलविदा तो पसंद नहीं है कहना मगर,
जाओ अब अलविदा हैं मेरे दिल में।😓😭😭

Read More

ओह नील गगन"

ओह नील गगन, तेरी बरखा आई
लहराके इतराके सावन लाई।
मैं एक बंजर धरती हूं,
रूखी हूं, प्यासी हूं,
तुझ बिन जैसे अधूरी हूं,
हां मैं बंजर धरती हूं।
तुम बरसें कहीं किसी वन के ऊपर,
कभी शहरों में, कभी गलियारों में।
कभी यूं ही बह जाती हों,
नदियों में मिल जाती हों।
कभी ठहरें तो झीलों में,
वरना सागर में मिल जाती हों।
एक मेहरबानी करना,
बरस जाना कभी मुझ पर इतना।
न वन जितना,
पर उग जाए थोड़े पौधें कि मैं बंजर ना कहलाऊ,
हरियाली मुझ पर छाएं,
मैं लताओं के जैसे लहराऊं।
ओह नील गगन, हैं फ़रियाद तुमसे,
आओ भी कभी मिलने हमसे।
मेरा दामन हरियाली से भर दो,
लेकर अपने बरखा को साथ।
ताकि मुझे भी लगें इस बार,
हां आई है बरसात।
By- Radhika

Read More

"तुम मिलें"

तुम मिले तो हर ख़ुशी मिली,
तुम मिलें तो मैं खुद से मिली।
खो चुकी थी गुमनाम जिंदगी में मैं,
मगर तुम मिले तो मुझे नई जिंदगी मिलीं।

Read More