Quotes by Shivangi Pandey in Bitesapp read free

Shivangi Pandey

Shivangi Pandey

@shivangipandey.432230
(16.2k)

संघर्ष करती लड़की की उदासी के और भी मसले हो सकते हैं समाज
आप शादी बोलकर उसकी उदासी का अपमान कर देते हैं
ये काफी हद तक सच है कि औरते कितना भी पढ़ लिख जाए
उनके विचार कुंद ही रहते है
वे कोशिश ही नहीं करती घरेलू मानसिकता से बाहर आने का
सबसे ज्यादा भ्रमित प्राणी भी यही है कि हम तो कमा रहे आजाद हैं
भले ही जीवन में अपने ही जीवन का बिना पूछे कोई डिसीजन न ले पाई हों
हर शादी, से दुखी औरत दूसरी कुंवारी लड़की को ज्ञान दे रही होती है हमने झंड कर ली आप भी कर लो ।
Instegram रील देखने से कुछ नहीं होता पहले आप खुद समाज में परिवर्तन स्वीकार करो आंटियों।
और रही बात समाज में संतुलन बनाए रखने की तो आप बैचलर को ज्ञान न दे जरा शादी शुदा समाज पर भी फोकस करे
भाभियों का अलग fake अकाउंट है भैया ऑफ़िस से लेट आते है । नीड्स तो इनकी शादी करके भी पूरी नहीं हो रही ।

Read More

She - मुझे बहुत लंबे लड़के नहीं पसंद , लड़के की हाइट लड़की से थोड़ी सी ज्यादा हो तभी जोड़ी अच्छी लगती है मेरी तो 5 . 5 है
तुम्हारी हाइट कितनी है वैसे
He - 5.8
दोनों तरफ खामोशी छा गई।
He - तुम्हे पता है कल मेरा quote किसी ने कॉपी करके पोस्ट कर दिया मुझे बहुत बुरा लगा और तुमने भी उसे लाइक किया था ।
She - ओह। वो तुम्हारा quote था बताओ तुम्हारा quote घूम फिर के मेरे पास ही आ गया। दुनिया कितनी छोटी है न ?
He - हां , 5 . 5 की।
,,,,,,शिवी

Read More

She - तुमने कभी मेरी तारीफ नही की , मुझे भी तो पता चले कि तुम्हे मुझमें क्या पसंद है , तुम तो शायर हो , कभी एक शायरी ही लिख देते मेरे लिए।
He - मुझे लगता था, ईश्वर के पास अब फुर्सत नहीं अच्छे लोग बनाने के लिए
तुम मिले तो लगा तुम्हे बनाने में उन्होंने ज्यादा दिन लगाए होंगे ।
बहुत सोचा होगा , दुनिया के सारे नायाब रत्न मिलाकर तुम्हारा दिल बनाया होगा
फूलों की महक से तुम्हारा चेहरा बनाया होगा
फिर उसे घाटियों की गंभीरता से सजाया होगा।
समंदर की गहराइयों से तुम्हारा व्यक्तित तराशा होगा
लेकिन आग की चिंगारियों से विचारों को तपाया होगा
She - लड़की के लिए शायरी और सुंदरता के एक भी शब्द नहीं , क्या मैं इतनी बुरी हूं ?🥺
He - मैं गर लिख दूंगा तुम्हारी सुंदरता पर तो तुम्हारी शख्सियत आम हो जाएगी ।
तुम्हारे किरदार की खूबियां लोगों तक नही जाएगी ,
तब तुम भी पढ़ी जाओगी किसी वासना की तरह
मैं लिखूंगा तुम्हारी चेतना, तुम्हारे व्यक्तित की छाप लोगों के हृदय में छप जाएगी
........ मौन🔥

Read More