Quotes by Rohit in Bitesapp read free

Rohit

Rohit

@rohit4048


अग्निपथ

10 Motivational Poems in Hindi visit https://gurukul99.com/motivational-poems-in-hindi

कबीर दास के दोहे अर्थ सहित

1. गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय।

बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय।।



भावार्थ – इस संसार में गुरु ही ईश्वर प्राप्ति का एकमात्र सहारा है। इसलिए हमें जब ईश्वर और गुरु दोनों में से किसी एक के चरण स्पर्श करने को कहा जाए तो हमें सबसे पहले गुरु के चरण स्पर्श करने चाहिए क्योंकि गुरु के आशीर्वाद से ही हमें ईश्वर की प्राप्ति होती है।



2. काहैं कबीर देय तू, जब लग तेरी देह।

देह खेह होय जायगी, कौन कहेगा देह।।



भावार्थ – कबीरदास जी कहते है कि जब तक मनुष्य के शरीर में आत्मा का वास है उसे तब तक अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। एक बार जब मनुष्य के शरीर से आत्मा निकल जाती है तो उसका शरीर मिट्ठी का ढेर हो जाता है इसलिए व्यक्ति को सदा ही अच्छे कार्यों में लिप्त रहना चाहिए।



3. चाह मिटी, चिंता मिटी मनवा बेपरवाह।

जिसको कुछ नहीं चाहिए वह शहनशाह।।



भावार्थ – कबीर कहते हैं कि इस दुनिया में सबसे बड़ा शहंशाह वही है जिसे कुछ भी पाने की चाह नहीं है क्योंकि जिस व्यक्ति का मन कुछ भी पाने और खोने से मुक्त हो जाता है, उसका मन सांसारिक मोह से बेपरवाह हो जाता है।



4. यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान।

शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान।।



भावार्थ – कबीर कहते हैं कि मनुष्य का शरीर विष से भरा हुआ होता है। इसके विपरित गुरु के पास अमृत का भंडार होता है। ऐसे में यदि सच्चे गुरु को पाने की खातिर किसी को अपना सिर काटकर भी देना पड़े तो उसे सस्ता सौदा ही समझना चाहिए।



5. सब धरती काजग करू, लेखनी सब वनराज।

सात समुद्र की मसि करूं, गुरु गुण लिखा न जाए।।



भावार्थ – यदि इस सम्पूर्ण धरती को कागज की भांति बना लिया जाए और समस्त वृक्षों की कलम बना ली जाए। साथ ही सातों समुद्रों को स्याही बनाकर लिखा जाए तब भी गुरु के गुणों का व्याख्यान नहीं किया जा सकता है।



6. ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए।

औरन को शीतल करे, आपहूं शीतल होय।।



भावार्थ – कबीरदास जी कहते हैं कि मनुष्य को ऐसी वाणी का प्रयोग करना चाहिए जिससे सुनने वाले के मन को भी शांति मिले। इस प्रकार सौम्य भाषा के आधार पर व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति को खुश रख सकता है।

#कबीरदास

https://gurukul99.com/kabir-das-ke-dohe-in-hindi

Read More

Swami Vivekananda Quotes
1. यदि आप किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं तो अपने हाथ आगे बढ़ा दीजिए। अन्यथा हाथ जोड़ लीजिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कीजिए।
3. दुनिया एक प्रकार से व्यायामशाला है जहां हर कोई स्वयं को मजबूत बनाता है।
4. दूसरों के साथ भलाई करने से व्यक्ति का हृदय शुद्ध होता है और उसमें परमात्मा बसते हैं।
5. मनुष्य का बाहरी स्वभाव उसके भीतरी स्वभाव का ही एक वृहद रूप है।
6. यदि मनुष्य को आत्मविश्वास की परिभाषा विस्तार से पढ़ाई गई होती तो उसके जीवन से दुखों का एक हिस्सा समाप्त हो चुका होता।
7. संसार की समस्त चीज़ें क्षणिक और विलासितापूर्ण है लेकिन जो लोग दूसरों के लिए जीते है, असल में वहीं वास्तविक जीवन है।
8. यदि आपके जीवन में कोई समस्या नहीं है तो समझिए आप गलत राह पर हैं।
Credits: Vivekananda Quotes in Hindi

Read More

1. कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता है।
एक बार कुछ अधिकारी खड़े होकर मजूदरों से एक बड़े यंत्र को गाड़ी पर लादने के लिए कह रहे थे। लेकिन वह यंत्र इतना भारी था। कि चंद मजदूरों के प्रयास के बावजूद भी गाड़ी में लद नहीं पा रहा था। जिस पर पास खड़े अधिकारी मजूदरों को कोस रहे थे।
तभी एक घुड़सवार अपने कुछ साथियों के उसी रास्ते से गुजर रहा था। कि उन्होंने उन मजदूरों को मेहनत करते देखा। और रूककर उनकी मदद करने लगे। फिर मजूदरों और घुड़सवारों की मदद से वह बड़ा सा यंत्र गाड़ी में लदवा दिया गया।
जिसके बाद उस घुड़सवार ने पास खड़े अधिकारियों से कहा आगे से जब भी कोई भारी यंत्र लदवाने में तुम्हें परेशानी आए। तो तुम अपने देश के राष्ट्रपति को याद कर लेना। और जब अधिकारियों को यह समझ आया कि वह घुड़सवार और कोई नहीं बल्कि देश के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन हैं।
तो वह सब अपने व्यवहार पर बहुत शर्मिंदा हुए। लेकिन अब्राहम लिंकन ने उन अधिकारियों को समझाया कि जैसे हर मनुष्य बराबर होता है, ठीक उसी प्रकार से किसी कार्य में भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। क्यूंकि छोटे कार्यों को पूर्ण करके ही व्यक्ति सफलता की सीढ़ी तक पहुंच पाता है।
Check more Stories https://gurukul99.com/abraham-lincoln-motivational-story-hindi

Read More

जरूर एक दिन मिलेगी परिंदे को उसकी मंज़िल,
नहीं यकीन तो फैले उसके पर देख लेना,
क्यूंकि जो लोग खामोश होते हैं,
अक्सर उनके हुनर बोलते हैं।
https://gurukul99.com/motivational-shayari-in-hindi

Read More