Quotes by स्पंदन in Bitesapp read free

स्पंदन

स्पंदन

@respect.people.in.life


....एक बात ऐसे होती की,
हम जो शब्द बोलते है,
इनको महत्व तब ही प्राप्त हो सकेगा,
जब ये किसी के मन का जो भार होगा ,
उसे हल्का कर पाए।
व्यक्तिगत तरीके से देखा जाए तो ,
हर कोई अपनी जीवन रेखा को खींच रहा है।
कोई किसी को कुछ देता नही है ,और न लेता है।
मगर किसी को आश्वस्त करने हेतु उपयोग में लाए गई शाब्दिक श्रृंखलाएं उसे कुछ हद तक अच्छा महसूस करवाते है।
या कहे तो उनके मन में उमंग के पलों को निर्मिती हो सकती है।
और ऐसे व्यक्ति हर किसी के जीवन में शामिल हो।
क्या लगता है ...आपको..?
कमेंट में जरूर बता सकते है।

Read More

....बादलों के आड़ में छुपा हुआ चांद,
और तुम्हारा बोलना कमाल का...."मोहक" होता है।

अगर देखे तो यह बात हर जगह दिखाई पड़ती है..की,

जरूरत एक ऐसी चीज है,

जो उसे पूरी कर सकता है उसे अत्यधिक सामर्थ्य वान बना देती है।

और जिसे चाहिए होती है उसे एकदम से लाचारी का अनुभव करने में यह सक्षम होती है।

Read More

.....जीवन एक निरंतर चल रही प्रकिया है।

खुद के मन समझाना सबसे कठिनतम कार्य होता है।

न जाने कितनों ने इस पर विजय प्राप्त करने की अनेकों रास्ते

बताये है।

मगर ये तो ना मिली हुई वस्तुओ में अटका हुआ रहता है।

फिर चाहे वो कोई व्यक्ति हो,

गुम हुई चीज हो या फिर


कोई....विशेषतम "रिश्ता"।

Read More

... इन आंखो में है,
गहरे राज कितने,
जो घेरे रहते है....मन को,
अंधेरे उजाले के नभ तले।

....शरीर नश्वर है।बढ़ती हुई उम्र के साथ सबके चेहरे बदल जायेंगे,
आज जो सौन्दर्य है वह कम हो जायेगा ।
लेकिन इंसान के स्वभाव का जो गुण है वह हमेशा याद रहता है।
अस्तित्व में अंत समय तक किसी न किसी रूप में ।किस्से कहानियों के स्तर पर।

Read More

....उस दौर से गुजरना बहुत मुश्किल होता है,
जहां शुरुवात में आपकी खामोशी को भी पढ़ लिया जाता है,
और बाद में आपकी चीखे तक सुनी ना जाए।
🙂

Read More

....नदी के बहते हुए पानी को,
हम सिर्फ एक बार छू सकते है।
दोबारा नहीं।
ठीक वैसे ही जीवन के कुछ अनूठे पल एक ही बार आते है।
सुप्रभात...

Read More

....जिन्हे सादगी पसंद होती है,
उनकी नजर में सुंदरता होती है।