The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
राखी का धागा सिर्फ कलाई पर नहीं बंधता, ये तो भाई-बहन के दिलों को जोड़ता है। दूरियाँ चाहे कितनी भी क्यों न आ जाएँ, भाई का प्यार और बहन की दुआ हमेशा साथ रहती है, यही रिश्ता हर रिश्ते से सबसे खूबसूरत होता है। ❤️🪢 - kajal jha
🇮🇳 15 अगस्त — मेरा भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गूंजे भारत का नाम, हर राज्य की मिट्टी में बसता, तिरंगे का अभिमान। अलग-अलग हैं भाषा, संस्कृति, पहनावा और पहचान, फिर भी सबके दिल में बसता, मेरा प्यारा हिंदुस्तान। आंध्र प्रदेश की धरती बोले—देश मेरा महान, अरुणाचल प्रदेश की चोटियों पर लहराए तिरंगे की शान। असम की चाय की खुशबू में देशभक्ति की बात, बिहार की मिट्टी कहती है—भारत सबसे खास। छत्तीसगढ़ की धरती गाए वीरों का गुणगान, गोवा के सुंदर सागर में गूंजे हिंदुस्तान। गुजरात की धरती देती एकता का संदेश, हरियाणा की वीर जवानी रखती भारत का मान विशेष। हिमाचल की ऊँची चोटियाँ तिरंगे को नमन करें, झारखंड के जंगल भी भारत माँ का वंदन करें। कर्नाटक की संस्कृति बोले—भारत मेरी शान, केरल की हर लहर सुनाए देशभक्ति का गान। मध्य प्रदेश के दिल में धड़के भारत का अरमान, महाराष्ट्र की धरती देती वीरों को सम्मान। मणिपुर की वादियाँ कहतीं—हम सब एक समान, मेघालय की बारिश में भी गूंजे हिंदुस्तान। मिजोरम की पहाड़ियों से उठे प्रेम की आवाज़, नागालैंड की धरती कहती—भारत पर हमें नाज़। ओडिशा की धरती सजाए संस्कृति का श्रृंगार, पंजाब की मिट्टी गाए—वतन से बढ़कर क्या प्यार! राजस्थान की रेत पुकारे वीरों की पहचान, सिक्किम की पर्वत-चोटी पर लहराए हिंदुस्तान। तमिलनाडु की संस्कृति बोले—भारत मेरी शान, तेलंगाना की धरती गाए तिरंगे का सम्मान। त्रिपुरा की हर धड़कन में देशप्रेम की बात, उत्तर प्रदेश की मिट्टी लिखती वीरों की सौगात। उत्तराखंड की चोटियाँ कहें—भारत अमर रहे, पश्चिम बंगाल की हवाएँ बोलें—तिरंगा सदा फहराए। ये अट्ठाईस राज्य हैं भारत की पहचान, हर राज्य की अपनी संस्कृति, फिर भी सब एक जान। कहीं गंगा की धारा बहती, कहीं समुद्र की लहरें, कहीं हिमालय खड़ा प्रहरी बन, देश की रक्षा करता रहे। कहीं खेतों में किसान पसीना बहाकर अन्न उगाता है, कहीं सीमा पर सैनिक अपना जीवन देश को देता है। कहीं वैज्ञानिक नई उड़ान से भारत का नाम बढ़ाते हैं, कहीं बच्चे तिरंगा लेकर आज़ादी के गीत गाते हैं। यह देश केवल मिट्टी नहीं, करोड़ों दिलों का प्यार है, हर भारतीय के सीने में इसका गौरव अपार है। हम अलग जरूर हैं, लेकिन हमारी मंज़िल एक है, हमारी आवाज़ अलग हो सकती है, मगर तिरंगा एक है। आज 15 अगस्त का दिन हमें वह इतिहास याद दिलाता है, जब देश के वीरों ने आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व लुटाया था। किसी ने हँसते-हँसते फाँसी को गले लगाया, किसी ने जेल की यातनाएँ सहीं, किसी ने अपना घर-परिवार छोड़ा। उन वीरों की कुर्बानी से आज हम आज़ाद हवा में साँस लेते हैं, उनके सपनों के भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। ना कोई छोटा, ना कोई बड़ा—सब भारत की पहचान, हर धर्म, हर भाषा, हर संस्कृति इस देश की शान। उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक एक ही अरमान, हर दिल से निकले आज—मेरा भारत, मेरा हिंदुस्तान! आओ आज फिर मिलकर यह संकल्प उठाएँ, देश की एकता और अखंडता को हमेशा बनाएँ। नफरत की दीवारें तोड़कर प्रेम का दीप जलाएँ, भारत को दुनिया का सबसे सुंदर और मजबूत देश बनाएँ। अट्ठाईस राज्यों की मिट्टी, एक देश की जान, अलग-अलग हैं रंग मगर, एक है हिंदुस्तान। नदियाँ अलग, भाषाएँ अलग, फिर भी दिल एक साथ, जय हिंद की गूंज रहे सदा, भारत माँ के साथ। 15 अगस्त के इस पावन दिन बस इतना अरमान रहे, हर भारतीय के दिल में अपने देश का सम्मान रहे। तिरंगा आसमान में यूँ ही शान से लहराता रहे, भारत का नाम दुनिया में सदा रोशन होता रहे। मेरी धरती, मेरा आसमान, मेरा गौरव, मेरी पहचान। हर जन्म में यही वरदान— मुझे मिले मेरा हिंदुस्तान! 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! ❤️ भारत माता की जय! 🇮🇳 - kajal jha
ज़िंदगी की राहों में जो हर कदम पर साथ निभाते हैं, वो सिर्फ़ दोस्त नहीं, हमारी मुस्कान बन जाते हैं। दुआ है ये दोस्ती यूँ ही उम्रभर महकती रहे, Happy Friendship Day — हर दोस्त हमेशा दिल के सबसे करीब रहे। 💙 - kajal jha
तेरी मुस्कान से मेरी सुबह रोशन हो जाती है, तेरी बातों से हर शाम खूबसूरत हो जाती है। जब भी तेरा नाम मेरे लबों पर आता है, दिल की हर धड़कन प्यार का गीत गाती है। तेरी आँखों में मैंने अपना जहाँ देखा है, तेरे बिना हर सपना अधूरा देखा है। तू पास हो तो वक्त ठहर सा जाता है, तेरा एहसास हर दर्द भुला जाता है। मोहब्बत की किताब का सबसे हसीन पन्ना हो तुम, मेरी हर खुशी, मेरी हर तमन्ना हो तुम। रब से बस यही दुआ हर बार करते हैं, तुझे अपनी जिंदगी का हिस्सा कहते हैं। साथ तेरा मिले तो हर राह आसान लगे, तेरे बिना ये दिल हर पल वीरान लगे। मेरी हर धड़कन बस तेरा नाम पुकारे, तू मिले तो ये जिंदगी प्यार से सँवरे। - kajal jha
फूलों सी मुस्कान रखो क्योंकि खूबसूरती चेहरे से नहीं दिल की नमी और बातों की मिठास से झलकती है जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानिय आए अगर चेहरे पर मुस्कान बनीरहे तो हर रास्ता आसान लगने लगता है kajal jha - kajal jha
दवा असर न करे तो वो नज़र उतारती है, माँ है जनाब, वो हार कहाँ मानती है... भगवान ने दी है ज़िंदगी, पर माँ ने उसे सँवारा है, मेरे लिए तो मेरी माँ का आँचल ही सबसे प्यारा है - kajal jha
तेरी यादों का बोझ अब उठाया नहीं जाता, दिल से तेरा नाम अब भुलाया नहीं जाता। रातें तो कट जाती हैं किसी तरह, पर ये दर्द है कि छुपाया नहीं जाता। तू दूर है तो लगता है सब अधूरा सा, ये खालीपन अब समझाया नहीं जाता। कभी सोचते हैं भूल जाएँ तुझे, पर ये दिल है कि मानाया नहीं जाता… - kajal jha
कभी सोचा नहीं था यूँ बिखर जाएंगे हम, जिसे चाहा था दिल से, उसी से डर जाएंगे हम। वो हँसते रहे हमारी खामोशी पे हर बार, और हम उनके हर दर्द में मर जाएंगे हम। किस्मत भी कैसी खेल खेलती है देखो, जिसे अपना समझा, उसी से दूर हो जाएंगे हम… - kajal jha
चुपके से टूट जाते हैं रिश्ते कभी-कभी, आँखों में रह जाते हैं किस्से कभी-कभी। कुछ लोग जिंदगी में ऐसे मिलते हैं, जो दिल में रह जाते हैं हिस्से कभी-कभी। - kajal jha
मेरी हँसी के पीछे छुपे हैं हजारों ग़म, किसे सुनाऊँ दिल का ये अधूरा सा हरम, सबको लगता है मैं मजबूत बहुत हूँ मगर, अंदर से टूट चुकी हूँ, ये जानता है बस मेरा खुद का ही सनम। - kajal jha
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Powered by Custom Web Development Company India.
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser