Miss fighter plane - 1 in Hindi Love Stories by antima books and stories PDF | मिस फाइटर प्लेन - 1

The Author
Featured Books
  • सस्सी–पुन्नू - 2

    सुबह की हल्की रोशनी धीरे-धीरे रेगिस्तान की ठंडी रेत पर फैल र...

  • Forest of Demons - 1

    सुबह 7:30 बजे J. K. Commerce College                   कॉलेज...

  • विक्री - 5

    6 किलोमीटर। सीधी रेखा में। लेकिन 2087 के पुरानी दिल्ली में क...

  • Beginning of My Love - 7

    प्रोफेसर शरद देशमुख यांच्या या भावूक कथेचा हिंदी अनुवाद खाली...

  • श्रापित एक प्रेम कहानी - 78

    निलु के इतना कहने पर गाड़ी अपने आप रुक जाती है। गाड़ी रुकने...

Categories
Share

मिस फाइटर प्लेन - 1

आइए मिलते है इस कहानी की मुख्य नायिका से ईशानी शर्मा, जिसकी उम्र 23 साल है गोरा रंग, मध्यम कद, बादामी मोटी - मोटी आंखे जो कभी एक जगह नहीं टिकती, थोड़े घुंघराले कमर तक लंबे बाल जो हमेशा बिखरे रहते है लेकिन यह बिखरे बाल ईशानी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है गुलाब की नन्ही पंखड़ियों के समान छोटे छोटे होंठ मुस्कुराने पर थोड़े फेल जाते हैं चेहरा ऐसा कोई भी भाव छुपा नहीं पाता, स्वभाव से थोड़ी चुलबुली ,थोड़ी शर्मीली , दूसरों के प्रति दया भाव रखने वाली, हंसी मजाक के साथ अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना जानती, बस अपने मे ही खोई रहती भला की खूबसूरत है लेकिन मानती नहीं वो बात अलग है बस ऐसे व्यक्तित्व की है ईशानी शर्मा।                                                                    ईशानी एक मिडिल क्लास फैमिली से है उसके परिवार में उसके पापा दशरथ शर्मा जी जो पेशे से एक परिश्रमी ईमानदार दुकानदार है उनके लिए इज्जत ही सब कुछ है उनकी एक छोटी किराने की दुकान है उनके घर से थोड़ी दूरी पर ही है ईशानी की मां शारदा जी एक गृहणी है इनका पूरा समय अपने परिवार और घर के कामों में ही निकल जाता है कभी कभी दुकान में ज्यादा भीड़ होने पर दशरथ जी का काम में हाथ बांटा दिया करती है शारदा जी शांत स्वभाव की महिला है जो अपने बच्चों से बहुत प्रेम करती है दशरथ जी के 3 बच्चे हैं ईशानी सबसे बड़ी बेटी हैं ईशानी से छोटी मिंकू जो 10 क्लास में पढ़ती है और सबसे छोटा बेटा राघव 7 क्लास में पढ़ता है दशरथ जी ने अपने तीनों बच्चों की परवरिश बहुत ही अच्छे से की है सही को सही और गलत को गलत कहना सिखाया। खुशहाल भरा पूरा परिवार है।             ईशानी जयपुर में पढ़ने के साथ साथ शॉपिंग मॉल में काम करती है जमाने को देखते हुए शुरुआत में तो दशरथ जी ने ईशानी को बाहर पढ़ने की इजाज़त नहीं दी लेकिन ईशानी की पढ़ाई के प्रति लगाव देख कर अपनी बेटी के सपनों के बीच नहीं आए। ईशानी अपने पापा पर बोझ नहीं बनना चाहती थी इसलिए कॉलेज से आकर मॉल में काम करने चली जाती ईशानी जानती थी उसके पापा पर बेटियों की शादी का खर्चा ओर बेटे को आगे पढ़ाने का बहुत खर्चा बाकी है ईशानी अपना खुद का खर्चा ओर कॉलेज की फीस खुद ही कमाती थी 
अब हम इस कहानी के नायक आरव सिंह के बारे में जानेंगे जो टॉप अमीरों की लिस्ट में अपना नाम रखते है आरव सिंह बिज़नेस में जाना माना नाम हैं जिसने बहुत कम समय में अपनी कंपनी को आसमान को ऊंचाइयों तक लेकर गया है लंबा कद, चौड़ा शरीर,हल्की दाढ़ी, कमाल का ड्रेसिंग सेंस जो आरव सिंह के लुक में चार चांद लगा रहा था आरव को जो भी देखे बस देखता ही रह जाए। 

नमस्ते मेरा नाम अन्तिमा शर्मा है ये मेरी पहली कहानी है में इसे रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश करूंगी प्लीज आप मुझे फीड बैक और comment में जरूर बताए आपको ये कहानी कैसी लगी मैं रोजाना कहानी लेकर आऊंगी thankyou ......।