तारिक रहमान _____( जेश कमांडर)
कासिम,, कुछ पता चला उनको?? कोन थे हमलावर?
अब्बू कासिम ____ नही मामू जान,, अभी तक तो कोई पता नहीं चल पाया है , कोन था, कहा से आया और कहा गायब हो गया ,और तो और हमारे जितने भी साथी उसके पीछे गए वो भी गायब है हथियार सहित।
(अपने रुम में नूर जहां के अब्बू अपने आपको अब डर हुआ महसूस कर रहा था ,उसके चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था ।)
तारिक रहमान ____ ये तो अल्लाह का कर्म है की शूटर का निशाना लगा नही वरना आज मेरी बहन बेवा हो जाती,,, और ये सब हुआ अब्बू कासिम की गलती से तुम तो बोलते थे हमारी सुरक्षा टीम मजबूत है ,,ये मजबूत है जो कोई भी अंदर घुस कर कमांडर साहब पर हमला करके चला जाए,,,।
नूर जहां का अब्बू _____ ये एक दिन की प्लानिंग नही है साले साहब,मुझे तो लगता है बहुत पहले से किसी को हमारे इस जश्न के बारे में पता था , और सबसे बडी बात शायद साले साहब आपने गौर नही करी,,, हमारे काबिल और जब्बाज बाशिंदो को टारगेट करके मारा गया,,,,,,,।
तारिक रहमान _____ हू,,,,, हू,,, (सोचते हुए) इससे एक बात तो साफ हो रही है की जो जो हमारे आदमी गायब हुए उनका लिंक भारत में हुई हमले से था,,,,,,, इसका मतलब
नूर जहां का अब्बू ______ इसका मतलब यही है की कोई तो है जो भारत से उसके तार जुड़े है ,,, अब्बू कासिम तू एक काम करो, आस पास के जितने भी पाकिस्तानी हिन्दू उनके घरों में दबिश दो जो भी मिले या शक हो, वही गोली मार दो, मुझे हर हाल में वो आदमी या वो जासूस है तो वहीं चाहिए।
तारिक रहमान _____ एक मिनट, कमांडर साहब,,, ये काम आप मुझ पर छोड़ दे, कासिम तू आज से जेहाद ऑफ इंडिया,, का काम सभालो, मुझे एक एक लड़के की जानकारी चाहिए, सारी सोशल मीडिया पर पर नज़र रखो,अगर कोइ गलती हुई तो 2045 तक का प्लान खत्म होने में समय नही लगेगा और हा कुछ और नए तरीके या नया प्लान हो तो बनाओ, लड़को को बोलो की अपने काम को और तेज करो,, ऊपर से हमे भी प्रेशर है ।
अब्बू कासिम ____जी मामू जान,, जैसा आपने कहा वही होगा,,
(तभी वहा नूर जहां आ जाती है उसको देख कर उसके अब्बू खडे होते लेकीन नूर जहां रोक देती है )
नूर जहां _____ नही नही,,, आप बैठे रहे अभी आपको आराम की जरूरत है ,, अब थोड़ी राहत है ना आपको
हा,,,,, अब बैटर हु,, शुक्र है उस अनजान आदमी का जिसने मेरी जाना बचाई,,,, वैसे वो कोन था ? शायद उसको भी गोली लगी थीं, केसा है वो,,
(नूर जहां के अब्बू सवाल करते है )
नूर जहां _____ वो मेरा ड्राइवर है ,, अभी अभी काम पर रखा है , बड़े काम के आदमी है दोनो, और हा हमे माफ करना अब्बू हमने आप से बिना पूछे किसी को काम पर रख लिया ।
(मायूस होती हुई)
इस में माफी की क्या बात है मेरी जान,, उसी की वजह से आज तेरे अब्बू को दूसरी जिंदगी मिली है । वैसे बताया नही उसके घाव केसे है ।
अब्बू कासिम ____ आप पर जब हमला हुआ तो वो आपको सेफ जोन में छोड़ कर उस हमलावर की तलाश में निकल गया हमारे कुछ साथियों के साथ,।
तारिक रहमान _____ तो उसको कुछ मिला या खाली हाथ आ गया,,??
अब्बू कासिम ____ मिला तो कुछ खास नहीं लेकीन, उसका कहना है की जब वो पहुंचा तो, वहा पर कुछ ही हथियार मिले और कुछ नही हालाकि जिस जगह पर वो हमलावर गायब हुआ उस जगह पर हमारा पहले से ही अड्डा था, हमारे कुछ आदमी हमेशा वहा रहते थे, लेकीन जश्न की वजह से उस दिन वहा कोई नही था ।
नूर जहां ____ उस्मान अभी ठीक है उसको गोली छू कर निकली थीं बस,,।वो अब ठीक है आराम कर रहा हैं आपकी मुलाकात हम कल करा देगे,,, तब तक आप आराम करो और उसको भी आराम की जरूरत है ।
जैसा तुझे अच्छा लगे बेटी,, वरना मैं तो अभी चाह रहा था की उससे मिल कर उसका शुक्रिया करू,, ।
तारिक रहमान _____ ठीक है तो मुझे इजाजत दे,, मुझे और भी काम है , आप अपना ख्याल रखना और बाकि तो मेरे आदमी मैं यहां छोड़ कर जा ही रहा हू,,, क्युकी जो हमला आप पर हुआ है ये कोई हल्के में लेने की जरूरत नहीं है ,, और ये जो कोई भी है उसको तो कब्र भी नसीब नही होगी,,, पेशावर की मास मंडी ठीक है उसके लिए खैर, खुदा हाफिज,,,।
खुदा हाफिज,,,,,,(सभी एक साथ बोलते है और वो निकल जाते है अब्बू कासिम भी अपने मामू के साथ बाहर तक आता है )
तारिक रहमान _____ (दोनो एक साथ चलते चलते बाहर तक आ गए तारिक रहमान गाड़ी में बैठ गया)
कासिम,, मुझे उन दोनो की जन्म कुंडली चाहिए,,, मुझे कुछ शक है और शक दूर करना जरूरी है ।
अब्बू कासिम ____ किन दोनो की ??? मामू
तारिक रहमान ____ वही जिसके बारे में नूर जहां बता रही थीं,,, पहले कभी देखा नहीं इस इलाके में है दोनो को,,
अब्बू कासिम ____ठीक है मामू,,, ।
अगले दिन :
सुबह सुबह का समय था अजय सिंह अपने रुम से निकल कर गाड़ी लेकर नूर जहां प्लेस के पिछे हिस्से में जाता है , गाडी को जैसे ही खड़ी करता है एक आदमी आता है और अजय सिंह को एक पर्ची हाथ में देकर गाड़ी बैठ जाता है ,।
अजय सिंह जब तक कुछ समझता तब तक गाडी लेकर वो आदमी गाड़ी को पार्क कर देता है , अजय सिंह अपने हाथ में आई पर्ची को हल्के से खोल कर देखता है ।
तब तक नूर जहां वहा पर आ जाती है उसकी आवाज़ सुन कर अजय सिंह पर्ची को वापिस मुठ्ठी में दबा लेता है।
नूर जहां ____ अरे तुम यहा खड़े हो,, चलो अंदर अब्बू जान बुला रहे है ,,,।
(हल्के से मुस्कुराने का नाटक करता है और पर्ची को बिना पढ़े जेब में रख लेता है )
अंदर :
जैसे ही अंदर दाखिल होता है , वो देखता है की बहुत आलीशान बंगला है जिस में जरूरत की सारी चीजे थी , एक बड़ा स्वेमिंग पूल भी।
बड़ा गार्डन, घोड़े और 25 _30 गधे जिनके लिए अलग से व्यवस्था की हुई थी रहने की,, कई तरह के कबूतर,,।
अनाज के बड़े बड़े गोदाम और उनकी आड़ में हथियारो का भंडार, बहुत लोग उस जगह में हथियायरो की सफाई में लगे थे कुछ लोग अनाज की बोरियों में असला बारूद और बुलेट मैगजीन रख रहे थे ,।
अजय सिंह अपनी तिरछी निगाहों से उस जगह की हर चीज को रिकोड़ कर रहा था ।
तभी उसकी नज़र एक ऐसे दरवाजे की तरफ गई जिसके बाहर चार आदमी गन लिए खडे थे ,, शायद इस रूम में कुछ है अजय सिंह सोचता हुआ आगे चला जा रहा था । अंदर पहुंच कर अजय सिंह सामने बैठे एक आदमी जो की नूर जहां के अब्बू थे उस के सामने सलाम करता है ।
नूर जहां का अब्बू _____ आओ मेरे जाबाज शेर,, तो तुम ही हो वो जिसने अपनी जान पर खेल कर हमे बचाया और तेरा घाव कैसा है ,,
अजय सिंह (उस्मान)____ अब कुछ हद तक ठीक है ,,और आप,, आप कैसे है ??
नूर जहां का अब्बू ____ मैं भी ठीक हु,, आओ बैठो,, उधर नही इधर मेरे पास ,, अब तू आम आदमी नही रहे, नूर जहां प्लेस के खास आदमी हो,, ।
और बेटे तेरे घर में कोन कोन है और तेरे अब्बू क्या करते है ?
अजय सिंह (उस्मान)___जी अब्बू तो है नही उनका बचपन में ही इंतकाल हो गया जब मैं बहुत छोटा था ,उसके बाद अम्मी ने दूसरा निकाह कर लिया ,उसके बाद मेरा बचपन मामा जान के घर ही गुजरा है और अभी भी वही रहता हू,,,,,,,pok के पास गांव है । पेट की भुख यहां तक लेकर आ गई ,।
नूर जहां अब से ये हमारे यहां जितने भी लोग काम करते उनके काम काज को देखेगा,, बेटे आज से तुम जो कहोगे ये जितने भी लोग है वो करेगे, हम बहुत खुश है ,,,, अरे हा वो,, नूर तुम दो लोग बता रही थीं, दूसरा कहा है ?????
(एक पल के लिए शांति छा गई ,, अजय सिंह कुछ सोचे में पड़ जाता है )
Countinue __________next episode का इंतजार करे ,,,
धन्यवाद_____
Writer bhagwat Singh naruka