Raw एजेंसी हेड ऑफिस के गेट पर तीन लोग ड्यूटी दे रहे है , जिस में एक पुराना गार्ड है और बाकी के दो नए रंगरूट है ,आज उनका पहला दिन है तीनो की ड्रेस ब्लैक कलर की है तीनो के पास अपने अपने वप्पन है ।
आपको तो पता ही है जब कोई अंजान जगह पर एक ही तरह की नौकरी या जॉब करने जाते है या सफर करते है तो एक दूसरे के बारे में बाते करते है ,, ।
इन तीनो में जो पुराना है उसका नाम हमीद अंसारी है जो यूपी शहर का रहने वाला उसको यहां ड्यूटी करते लंबा समय हो गया ।
हमीद अंसारी ____ लगता है तुम दोनो दिल्ली में नए पोस्टिंग आए हो ???
पहला आदमी ____सही पकड़े है आप ,, यहां नए है लेकिन इस काम में बहुत पुराने है ,,मतलब मेरा की सर्विस लंबी कर चुके ।
हमीद अंसारी ___पहले कहा पोस्टिंग थी आप दोनो की ,
दूसरा आदमी____ अब क्या बताए जनाब ,पहले तो हम जम्मू और उससे पहले तो हम पाकिस्तान भी रह कर आए है ,।
हमीद अंसारी ____तो वहा से यहां कैसे और क्यों,, जम्मू तो बहुत ठंडी और हसीन वादिया है , असली जन्नत तो वही है ।
दूसरा आदमी ____,,(धीरे से कहता है दाए बाए देख कर )
, अजी ये सब धन कमाने के तरीके है ,,आप तो जानते ही हो देहली पोलिस में कितनी कमाई है और हम जम्मू में क्या खाक कमाते,,।
हमीद अंसारी ____ समझा नहीं,,धन केसे यहां और धन,पैसा यहां कोन सा वाहनों का ट्रैफिक लगता है जिससे मोटी रकम कमा सकते है और वैसे भी हम पोलिस वाले नही है ,,ये कोई आपकी बात जमी नही जनाब,,।
पहला आदमी ___ यही,, यही तो तुम मात खा गए ,,,तुम्हे पता हम जिस जगह खड़े है ना ,,हमारे नीचे आगे पीछे करोड़ो का खजाना छुपा हुआ है ।
हम चाहे तो एक मिनट करोड़ो रूपए कमा सकते है हम
हमीद अंसारी ______(ललचाई नजरों से) करोड़ो वो भी एक मिनट में ,,लेकिन कैसे? मुझे तो ये इंपोसिबल लग रहा है । ,अगर ऐसा है तो बताओ ना मुझे भी
दूसरा आदमी ____(धीरे से उसके कान में कहता है )
किसी एजेंट को जानते हो ???
हमीद अंसारी _____ एजेंट,,,,,,,,समझा नही जनाब
पहला आदमी _____तुम भी ना ,, बिल्कुल भोले रहे यार ,तुम्हे पता है अभी कुछ दिन पहले झारखंड में एक पोलिस ऑफिसर हमे मिला उसने बताया की वो नौकरी सरकार की करता है लेकिन अंदर की ख़बर बाहर वो देता था ,एक छोटी की सूचना देने पर वो करोड़ो रुपए कमा लेता ,,।
हमीद अंसारी _____छोटी सूचना,
(कनफुज होते हुए)
देखो साफ साफ बताओ , कैसे करोड़ रुपए ,, कमाए जाते है ,,गोल गोल मत घुमाओ यार
दूसरा आदमी ____बात साफ है ,,तुम्हे भी जरूरत है हमे भी , तुम तो जानते हो इस सरकारी नौकरी में कितना पैसा मिलता है ,,और आज कल मेहगाई इतनी हो गई की ,, भाभी जी के सिंगार के खर्चे में चले जाते होगे ,,ऊपर से पढ़ाई लिखाई बच्चो की वो भी प्राइवेट स्कूल में ।
पहला आदमी ____तो हम ये चाहते है की अगर तुम्हारी नज़र में कोई ऐसा आदमी हो हमे एक सूचना की जगह करोड़ो रुपए दे सके,,।
हमीद अंसारी ______लेकिन सूचना क्या देगे ????
पहला आदमी _____ अंदर की ख़बर,, अब देखो हम पहले जहा थे वहा पर एक ऐसा आदमी था जो पड़ोसी देश की या सरकार की या अधिकारी की गुप्त बाते दूसरे देश के एजेंटो को देता था ,और बदले में उसे करोड़ो रुपए मिनट में उसके अकाउंट में या केश मिल जाता था ।
हमीद अंसारी ____ अब समझ आया ,,,,तो देखो एक आदमी है जो हर दो तीन दिन में यहां आता जाता रहता है ,,,,और ये ही नही ,
(एक पल रुकता है और फिर कहता है )
अब तुम से क्या छुपाना,,तुम भी मेरे जैसे हो ,,,,तो मैं कह रहा था की एक दिन एक आइसक्रीम बेचने वाला आया ,उसने मुझ से कुछ जानकारी ली ,पहले दिन तो वो इसे ही आम बाते करता रहा,फिर धीरे धीरे हमारी गहरी दोस्ती हो गई ,,मैने उसको अंदर की एक खबर दी ,,लेकिन उसने ज्यादा पैसे नही दिए ,,और फिर उसके बाद वो दिखाई नही दिया ।
पहला आदमी _____ शायद तुम्हारी दी हुई खबर उसके जायदा काम ही नही रही होगी ,, इस लिए कम पैसे दिए । ,, वैसे उसने कुछ जानकारी भी तो दी होगी
,,मतलब फिर कब मिलेगा
, हमीद अंसारी______हा याद आया,,,वो ये बोल कर गया था की कोई बड़ी खबर हो तो जरूर बताना ,,अगर तुम्हारे पास कोई खबर हो तो बताओ ,,
दूसरा आदमी ____लेकिन तुमने क्या बताया उसे जो इतनी कम रकम दी तुम्हें,,
हमीद अंसारी _____(धीरे से ) किसी को बताना मत ,,
दोनों एक साथ_____किसी को नही ,, हमारे तीनो के बीच रहेगी,,
हमीद अंसारी ____ मैने उसको ,बताया की pok को लेकर अंडर बड़ी मीटिंग होने जा रही है ,जिस में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री और सेना के तीनो प्रमुख रहेंगे,,,बस यहीं,,
पहला आदमी ____तभी तो
(लाचारी से मुंह बना कर)
तभी तो उसने तुम्हे इतनी कम रकम दी ,,,अगर कोई बड़ी बात होती तो अब तक तुम करोड़ पति बन जाते भाई जान,,,,,, खैर कोई बात नही बने नही करोड़पति तो अब बन जाओगे अब हम जो आ गए है ना,, तीनों की तिकड़ी मिल कर कमाल करेगे,,, ।
दूसरा आदमी _____ मैने सुना की तुम अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी ,??
हमीद अंसारी ____हा,, मिली तो उनकी जगह ही है ,,मैं तो अच्छा खासा बिजनेस छोड़ कर यहां फस गया,,क्युकी अम्मी की जिद्द थी ।
दूसरा आदमी ____क्या बिजनेस करते थे ,,?
हमीद अंसारी ____गोस का ,,मतलब एक राज्य से दूसरे राज्य ताजा मांस मछली अंडे सपलाई का कमा था । अब क्या करे आ गए तो आ गए , जब से चल रही जिंदगी।
पहला आदमी ___अब परेशान मत हो यार ,,,,,अब तू करोड़पति के साथ खड़ा है उसका दोस्त है यार ,, अब देखना दुनिया हमारे यहां नौकरी मागने आया करेगी,,, बस एक बार वो आदमी हमे मिल जाए ,, हम उसे अच्छी सी सूचना दे और वो हमे करोड़पति बना जाए ,, ।
दूसरा आदमी _____लेकिन मुझे ये समझ नहीं आया की ,,तुम्हे ये ख़बर कहा से मिली की भारत देश की सरकार यानी हमारी सरकार pok पर कोई बड़ी बैठक करने वाली है ,,,, कही ऐसा तो नहीं की हम तीनों के अलावा कोई चौथा आदमी भी है ,,अगर ऐसा हुआ तो करोड़पति बने या ना बने रोडपति जरूर बन जायेगे ।
(दूसरे ने अपनी चिन्ता जाहिर की )
हमीद अंसारी _____आप तो खमखा डर गए दोस्त ,,, ऐसा कुछ भी नही है ,, हम तीन है और आगे भी तीन ही रहेंगे ,,रही जानकारी की तो बात इसी है दोस्त ,,,मैने उसको खबर चार महीने पुरानी बताओ ,,वो जब की ,,तुम्हे शायद याद हो ,एक बार हमारे रक्षा मंत्री जी ने एक सभा के दौरान भाषण में कहा था की pok भारत देश का हिस्सा है बहुत जल्द अच्छी ख़बर मिलने वाली है ,,,तो मैंने उसी बात को थोड़ा घुमा दिया और बता दिया ,,उससे वो आदमी खुश हुआ और मुझे 20 हजार देकर चला गया ,,।
दूसरा आदमी ____फिर तो वो आदमी बड़ा काम आएगा यार दोस्त ,, जो आदमी चार महीने पूरी बता के इतने पैसे दे सकता है फिर तो वो हमारे पास जो खबर है उसके तो पक्का करोड़ो रुपए देगा ,,,
पहला आदमी _____ अब सुनो, हम थोड़ा राउंड मार के आते है ,,तब तक तुम सभाललेना ,,,और हा उस पर नजर रखना अगर आज दिखे तो उससे संपर्क रखना चाहे तो नंबर ले लेना ,जिससे उससे मिलने का समय फिक्स करे ,,।
दूसरा आदमी ____पोस्ट का ख्याल रखना ,,और हमारे बीच जो भी बाते हुई किसी को पता नही चलनी चाहिए वरना तीनो की नौकरी चली जायेगी ,ओके
हमीद अंसारी _____ अरे भाई क्या बात करते हो ,,आप तो मेरे भाई हो यार ,आपके लिए तो अब जान भी हाजिर है ,,,तो आज शाम को प्रोग्राम हो जाए मेरे रुम पर ,,,,
पहला आदमी ____क्यों नही जरूर , ड्यूटी से फ्री होकर मिलते है ,,,,,
कहानी आगे जारी रहेगी
लेखक भगवत सिंह नरूका 📝📝📝