India - 1 in Hindi Poems by नन्दलाल सुथार राही books and stories PDF | भारत - 1

Featured Books
  • خواہش

    محبت کی چادر جوان کلیاں محبت کی چادر میں لپٹی ہوئی نکلی ہیں۔...

  • Akhir Kun

                  Hello dear readers please follow me on Instagr...

  • وقت

    وقت برف کا گھنا بادل جلد ہی منتشر ہو جائے گا۔ سورج یہاں نہیں...

  • افسوس باب 1

    افسوسپیش لفظ:زندگی کے سفر میں بعض لمحے ایسے آتے ہیں جو ایک پ...

  • کیا آپ جھانک رہے ہیں؟

    مجھے نہیں معلوم کیوں   پتہ نہیں ان دنوں حکومت کیوں پریش...

Categories
Share

भारत - 1

भारत की विविधताओं एवं यहाँ की संस्कृति पर एक काव्य ग्रंथ जिसमें अलग-अलग कविताओं का संग्रह है। जिसकी शुरुआत "भारत" कविता से कर रहा हूँ । आशा है आप इस रचना को उचित प्रोत्साहन देंगे जिससे मैं इसके आगे के भाग में अन्य काव्य रचनायें भी प्रकाशित कर सकूं। आपके प्रेम और स्नेह को आतुर। - नन्दलाल सुथार"राही"


(१)


भारत

भरत भारत
राम भारत
ब्रह्मा विष्णु महेश भारत
देवो का निवास भारत।

थार भारत
पहाड़ भारत
बर्फ, मैदान, पठार भारत
है पवित्र भूमि भारत।

गंग भारत
यमुना है भारत
कृष्णा, सतलज, सिंधु भारत
नदियों का संगम है भारत।

हिमालय भारत
मलय भारत
अरावली, विंध्य, गिरी भारत
पर्वतों सा अडिग है भारत।

कमल भारत
गुलाब भारत
चम्पा, चमेली, शिरीष भारत
पुष्पों की सुगंध भारत।

ग्रीष्म भारत
हेमंत भारत
वर्षा, शरद, वसंत भारत
ऋतुओं का राजा है भारत।

नदी भारत
सागर भारत
बावड़ी, झरना, तालाब भारत
पवित्र सी जलधारा भारत।

सूर्य भारत
चाँद भारत
नदी, पर्वत, आकाश भारत
प्रकृति का उपहार भारत।

अग्नि भारत
वायु भारत
जलधारा , लहर, तूफान भारत
विश्व का उद्धार भारत।

मोर भारत
हंस भारत
कोयल, चिड़िया,बुलबुल है भारत
पक्षियों का संगीत भारत।

सत्य भारत
पुण्य भारत
अहिंसा, करुणा, न्याय भारत
नैतिकता का प्रतीक भारत।

कश्मीर भारत
द्रविड़ भारत
पंजाब, मध्य, बंगाल भारत
अखण्ड सुंदर देश भारत।

हिन्दू भारत
बोद्ध भारत
जैन, सिख, इस्लाम भारत
सर्वधर्म समभाव भारत।

दीवाली भारत
होली भारत
ईद, लोहड़ी, क्रिसमस है भारत
त्योहारों का मिलाप भारत।

मंदिर भारत
दरगाह भारत
गुरुद्वारा, चर्च, विहार भारत
निराकार निर्गुण ब्रह्म भारत।

आदर्श भारत
स्वर्ण भारत
नृत्य, गीत, पोशाक भारत
संस्कृति का सरताज भारत।

हड़प्पा भारत
कालीबंग भारत
अयोध्या, मथुरा, आर्य भारत
सभ्यता का आरम्भ भारत।

अशोक भारत
कृष्णदेव भारत
हर्ष, शिवाजी , प्रताप भारत
है अमर इतिहास भारत।

वेद भारत
पुराण भारत
गीता, पिटक, गुरुग्रंथ भारत
ज्ञान का भंडार भारत।

लक्ष्मी भारत
मीरा भारत
गार्गी , दुर्गा, अहिल्या भारत
माँ ही तो अपना देश भारत।

दयानंद भारत
विवेकानंद भारत
गांधी, पटेल, अटल ये भारत
विश्व शांति का अग्रदूत भारत।

भगत भारत
तिलक भारत
आजाद, लाला, बोस भारत
देशभक्तों की है खान भारत।

प्रेमचंद भारत
टेगोर भारत
सुभद्रा , बच्चन, प्रसाद भारत
कलम की आवाज भारत।

आर्यभट्ट भारत
चरक भारत
सुश्रुत, भाभा, कलाम भारत
विज्ञान का अविष्कारक भारत।

मिल्खा भारत
उषा भारत
ध्यानचंद, सचिन, मेरीकॉम भारत
बढ़ रहा है आज भारत।

और भारत आप भी हो
मैं भी हूँ भारत का हिस्सा
अंग है भारत के हम सब
क्या है सुनहरा भविष्य भारत?

नंदलाल सुथार"राही"
रामगढ़(जैसलमेर)



(२)

धूल


है अंधेरा हर राह पर
फूलों में भी शूल है,
हो गया है आज भारत
जैसे बिखरी धूल है।

भुखमरी और है लाचारी
बहनों पे है विपदा भारी
नेता जिसको जन ने बनाया
जन को ही फिर उसने भुलाया।
नफरतों का दौर है अब
प्रेम की ना बून्द है
हो गया है आज भारत
जैसे बिखरी धूल है।

कभी जात पर, कभी धर्म पर
इंसा-इंसा लड़ते है
है अपराधी मौज मनाते
निर्दोष जेल में सड़ते है।
भाई-भाई लड़ रहे है
बदली ये तस्वीर है
हो गया है आज भारत
जैसे बिखरी धूल है।

मेरा तेरा कर रहे है
खुद ही खुद को छल रहे है
दूजे पर आरोप लगाते
निज की गलती भूल रहे है।
तुम ही रक्षक, बन ना भक्षक
क्यों मैला तेरा खून है,
हो गया है आज भारत
जैसे बिखरी धूल है।

नंद लाल सुथार, जैसलमेर